टॉप न्यूज़

BMC चुनाव की मतगणना शुरू, कड़ी टक्कर

बृहन्ममुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में 52.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो 2017 में हुए 55.53 प्रतिशत मतदान से कम है।

Narendra Kumar Singh

मुंबईः बृहन्ममुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के लिए कल हुए मतदान के बाद आज सुबह 10 से मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। मुंबई की 227 सीटों में 46 सीटों का रुझाना आया है जिसमें भाजपा और शिवसेना ठाकरे के गठबंधन लगभग बराबर सीटों पर आगे चल रहे हैं।

बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में 52.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो 2017 में हुए 55.53 प्रतिशत मतदान से कम है। बीएमसी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक उपनगर भांडुप के वार्ड नंबर 114 में सबसे अधिक 64.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके के वार्ड नंबर 227 में सबसे कम 20.88 प्रतिशत मतदान हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि महानगर में 1.03 करोड़ से अधिक पात्र मतदाताओं में से 52.94 प्रतिशत ने बृहस्पतिवार सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान समाप्त होने के 15 घंटे से अधिक समय बाद बीएमसी ने अंतिम मतदान प्रतिशत की घोषणा की।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में 25 निर्धारित मतगणना केंद्रों पर सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हो गयी है। पिछले बीएमसी चुनाव 2017 में हुए थे, जिनमें 55.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुने गए निकाय का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त हो गया था।

SCROLL FOR NEXT