विधानचंद्र कृषि विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के आचार्य व बंगाल के राज्यापाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस व कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय एक - दूसरे को अभिवादन व्यक्त करते हुए  
टॉप न्यूज़

विधानचंद्र कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

कुल 984 छात्रों को उपाधि प्रदान की गयी

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : नदिया के मोहनपुर स्थित विधानचंद्र कृषि विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के आचार्य व बंगाल के राज्यापाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस, कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय, वीसी डॉ. अशोक कुमार पात्र, डॉ. हिमांशु पाठक, पुरुलिया रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के सचिव स्वामी शिवप्रदानन्दजी महाराज सहित शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित व्यक्ति सहित अन्य कई गण्यमान्य उपस्थित थे। इस समारोह में कुल 984 छात्रों को उपाधि प्रदान की गयी।

SCROLL FOR NEXT