टॉप न्यूज़

खूंटी पूजा के साथ शारदीय दुर्गा पूजा 2026 का शुभारंभ

कोलकाता : दक्षिण फाल्गुनी क्लब में शारदीय दुर्गा पूजा 2026 की पारंपरिक खूँटी पूजा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस शुभ अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य, वर्तमान समिति के सदस्य, स्थानीय निवासी, महिलाएँ, युवा एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं आनंदमय बना दिया। क्लब की ओर से बताया गया कि "दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। सभी के सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद से इस वर्ष की दुर्गा पूजा को और अधिक भव्य एवं सफल बनाने का हमारा संकल्प है।"

SCROLL FOR NEXT