टॉप न्यूज़

आज ‘गेरुआ सम्मान यात्रा’, नेतृत्व करेंगे सीएम

sabita

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : आज यानि 9 सितंबर को ‘गेरुआ सम्मान यात्रा’ निकाली जाएगी। इस यात्रा का नेतृत्व सीएम शुभेंदु अधिकारी करेंगे। यह यात्रा गोलपार्क से शुरू होकर ढाकुरिया होते हुए जादवपुर के 8बी बस स्टैंड तक पहुंचेगी। गेरुआ रंग से जुड़े गौरव, त्याग और आदर्शों को स्मरण करते हुए यह यात्रा अहम मानी जा रही है। भगवा से जुड़े गौरव और आदर्शों को सम्मान देने के लिए इस पदयात्रा में लोगों को जुड़ने के लिए आह्वान किया गया है। इस कार्यक्रम के जरिए विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रवादी विचारों को मजबूत करने और प्रशासनिक निगरानी बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा। इससे पहले राखी पूर्णिमा की शाम जादवपुर में ‘10 हजार कंठों से वंदे मातरम्’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें हजारों लोग शामिल हुए थे और सीएम भी कार्यक्रम में मौजूद थे। यह आयोजन विश्वविद्यालय के भीतर हाल की कई विवादित घटनाओं के विरोध में किया गया था।

SCROLL FOR NEXT