कोलकाता : राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के खेल संगठनों में राजनीतिक हस्तक्षेप के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। नवान्न में युवा कल्याण एवं खेल विभाग के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक पहचान के आधार पर खेल संगठनों को नियंत्रित करना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया, “खेल में नहीं रहने वाला व्यक्ति केवल राजनीतिक पहचान के आधार पर खेल संगठन को नियंत्रित क्यों करे?” मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल चेहरे और झंडे बदलना नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था में स्थायी बदलाव करना है।
11 साल से लंबित फाइलों को मिली मंजूरी
400 करोड़ का बजट, 294 केंद्रों में स्टेडियम
मेस्सी कांड में पैसा लौटाने की कोशिश
खिलाड़ियों को पदक से पहले आर्थिक मदद
खेलो इंडिया से 1,000 करोड़ का लक्ष्य