टॉप न्यूज़

बंगाल में शुरू होगी 'CM SHRI' योजना : CM

हर जिले के दो स्कूल बनेंगे CM SHRI

बंगाल के स्कूलों में अब पढ़ाया जाएगा दो महापुरुषों का इतिहास

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'विद्यासागर शिक्षा सम्मान' समारोह और शिक्षक दिवस के विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की शिक्षा और खेल व्यवस्था को एक नई दिशा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की 'PM SHRI' योजना के तर्ज पर अब राज्य में 'CM SHRI' योजना की शुरुआत की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत प्रत्येक जिले के दो विशेष स्कूलों का चयन किया जाएगा, जहां उच्च-गुणवत्ता वाले शिक्षण तरीकों को अपनाया जाएगा। इन चयनित संस्थानों में आधुनिक स्मार्ट क्लासरूम और उन्नत डिजिटल प्रयोगशालाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे छात्रों को तकनीकी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इसके साथ ही, इन विद्यालयों में पठन-पाठन के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए उत्कृष्ट और योग्य शिक्षकों की विशेष रूप से भर्ती की जाएगी, ताकि राज्य के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।

इसके अलावा उन्होंने एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा है कि राज्य सरकार अब सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के पाठ्यक्रम में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद के ऐतिहासिक योगदान को शामिल करेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इन दोनों महान विभूतियों के संघर्ष और बलिदान के बिना पश्चिम बंगाल का वर्तमान स्वरूप और अस्तित्व संभव नहीं था, क्योंकि उन्होंने देश के विभाजन के दौरान बंगाल की रक्षा में अहम भूमिका निभाते हुए करोड़ों लोगों के प्राण बचाए थे। सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के जर्जर हो चुके शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए कंपोजिट ग्रांट के तहत 300 करोड़ रुपये का विशेष आवंटन किया गया है।

SCROLL FOR NEXT