टॉप न्यूज़

‘वंदे मातरम्’ विवाद पर कांग्रेस पर सीएम मोहन यादव का हमला

कहा- प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी दें इस्तीफा, पार्टी नेतृत्व से मांगा स्पष्टीकरण

Bishakhaa Tiwari

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में ‘वंदे मातरम्’ गाने से कांग्रेस पार्षद के इनकार के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस मामले पर प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को इस्तीफा दे देना चाहिए।

यादव ने कहा कि नगर निगम में ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार कांग्रेस के चरित्र को दिखाता है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से इस मामले में स्पष्टीकरण देने की मांग की।

इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और निर्दलीय पार्षद रुबीना इकबाल खान ने इस्लामी मान्यताओं का हवाला देते हुए ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर कार्रवाई नहीं कर पाती है तो प्रदेश इकाई के सभी पदाधिकारियों को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की भावना से जुड़ा है और इस पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण है।

वहीं कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम ने कहा कि उनका मजहब उन्हें ‘वंदे मातरम्’ गाने की अनुमति नहीं देता और संविधान के तहत उन्हें धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है।

SCROLL FOR NEXT