मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (File Photo) 
टॉप न्यूज़

ममता बनर्जी ने ‘बुंग’ की BAFTA जीत पर दी बधाई

भारत की पहली BAFTA विजेता मणिपुरी फिल्म ‘बुंग’

कोलकाता: 79वें BAFTA Awards समारोह में मणिपुरी फिल्म ‘बुंग’, जिसे लक्ष्मीप्रिया देवी ने निर्देशित किया, ने “बेस्ट चिल्ड्रेन एंड फैमिली फिल्म” श्रेणी में पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म ने इस श्रेणी में यह सम्मान पाया।

इस अवसर पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा, बाफ्टा के मंच पर मणिपुरी फिल्म ‘बुंग’ की जीत देखकर मैं अभिभूत हूं। सभी बाधाओं को पार कर यह पुरस्कार जीतना सराहनीय है। आपने पूरे विश्व को गर्वित किया।

बता दे की, रॉयल फेस्टिवल हॉल, लंदन में रविवार रात हुए पुरस्कार वितरण समारोह में फ़ारहान अख़्तर, लक्ष्मीप्रिया देवी और रितेश सिधवानी सहित पूरी टीम ट्रॉफी लेने के लिए उपस्थित थी। फिल्म की कहानी मणिपुर के सीमांत इलाके के एक छोटे गांव के नन्हे बुंग के इर्द-गिर्द घूमती है।

बुंग अपनी माँ को सरप्राइज देना चाहता है और इसके लिए बड़ी योजना बनाता है। साथ ही वह अपने खोए हुए पिता को खोजकर परिवार को एकसाथ लाने का सपना देखता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कठिन परिस्थितियों और सीमा पार करने की कोशिश के बावजूद बुंग अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहता है।

‘बुंग’ की यह जीत न केवल भारतीय सिनेमा की पहचान बढ़ाती है, बल्कि मणिपुरी और क्षेत्रीय फिल्मों को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई ऊँचाई देती है।

SCROLL FOR NEXT