टॉप न्यूज़

“Cockroach” टिप्पणी विवाद पर CJI सख्त, बोले—इसे भावनात्मक मुद्दा न बनाएं

सुप्रीम कोर्ट में ‘Cockroach Janta Party’ विवाद को लेकर सोमवार को सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता वकील को साफ शब्दों में कहा कि इस मुद्दे को “भावनात्मक” रूप न दें।

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में ‘Cockroach Janta Party’ विवाद को लेकर सोमवार को सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता वकील को साफ शब्दों में कहा कि इस मुद्दे को “भावनात्मक” रूप न दें।

दरअसल, वकील ने इस मामले में तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सीजेआई की टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है और इससे न्यायपालिका की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। याचिका में यह भी मांग की गई कि कोर्ट की कार्यवाही के दौरान हुई मौखिक टिप्पणियों का व्यावसायिक इस्तेमाल या भ्रामक तरीके से प्रसार रोका जाए।

सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा कि इस मामले में कोई अत्यावश्यक स्थिति नहीं है और अदालत उचित समय पर इस पर विचार करेगी। साथ ही उन्होंने मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स को भी जिम्मेदारी से काम करने की नसीहत दी।

यह विवाद उस टिप्पणी के बाद शुरू हुआ, जिसमें सीजेआई ने कुछ लोगों को “cockroaches” बताते हुए कहा था कि वे बिना रोजगार के सोशल मीडिया या एक्टिविज्म के जरिए व्यवस्था पर हमला करते हैं। बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी युवाओं के खिलाफ नहीं, बल्कि फर्जी डिग्री लेकर पेशे में आने वालों के लिए थी।

याचिका में फर्जी कानून डिग्री रखने वाले वकीलों की जांच के लिए CBI जांच की मांग भी की गई है। अदालत ने फिलहाल इस पर तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि मामले को उचित समय पर देखा जाएगा।

SCROLL FOR NEXT