सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : दुर्गापूजा से पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी दक्षिण दिनाजपुर का दौरा कर सकते हैं। इस दौरे को लेकर जिले के लोगों को कई परियोजनाओं के लागू होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, आगामी 2 अक्टूबर पहले मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम है। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं का निरीक्षण करने के साथ-साथ जिला प्रशासन के साथ बैठक भी करेंगे। फिलहाल यही कार्यक्रम तय बताया जा रहा है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री पहली बार दक्षिण दिनाजपुर जिले का दौरा करेंगे। ऐसे में राज्य के प्रशासनिक प्रमुख के इस दौरे को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। बालुरघाट के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, मुख्यमंत्री का अक्टूबर में बालुरघाट का दौरा तय है। अभी यही योजना है अगर कोई बदलाव होता है, तो इसकी जानकारी दी जाएगी।