टॉप न्यूज़

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पहली प्रशासनिक बैठक में जवाबदेही और पारदर्शिता पर जोर दिया

"हर कदम पर 'मुख्यमंत्री की प्रेरणा' का उल्लेख न करें

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों को शासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। एक विश्वसनीय सूत्र ने यह जानकारी दी। राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के एक दिन बाद अधिकारी ने राज्य सचिवालय नबान्न में अपनी पहली प्रशासनिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उन्हें प्रसन्न करने के लिए हर आधिकारिक मामले में बार-बार "मुख्यमंत्री की प्रेरणा से" का उल्लेख न करें। ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री रहते हुए लगभग सभी सरकारी घोषणाओं में "मुख्यमंत्री की प्रेरणा से" वाक्यांश मौजूद रहता था। बैठक में मौजूद एक सूत्र के अनुसार अधिकारी ने कहा, "हर कदम पर 'मुख्यमंत्री की प्रेरणा' जैसे वाक्यांशों का इस्तेमाल करने की कोई जरूरत नहीं है।" इस बैठक में मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाल, गृह सचिव संघमित्रा घोष और सभी विभागों के सचिव और प्रधान सचिव उपस्थित थे। इस बात पर भी जोर दिया कि संबंधित विभागों में हुई कमियों के लिए अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा और अनावश्यक खर्चों के खिलाफ चेतावनी दी। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा, "जरूरत पड़ने पर आप खर्च कर सकते हैं, लेकिन जनता के पैसे की बर्बादी नहीं होनी चाहिए।"

SCROLL FOR NEXT