टॉप न्यूज़

माध्यमिक परीक्षा में छात्रों को शुभकामनाएं देने पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता

परीक्षा केंद्र पहुंचकर ममता बनर्जी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला

Bishakhaa Tiwari

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : माध्यमिक परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को परीक्षा केंद्र पहुंचीं। यह दृश्य नया नहीं है। हर साल की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देने के लिए स्वयं उपस्थित होकर उनका हौसला बढ़ाया। मंगलवार को यूनाइटेड मिशनरी फॉर गर्ल्स स्कूल जाकर उन्होंने जीवन की पहली बड़ी परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

परीक्षा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री यूनाइटेड मिशनरी गर्ल्स स्कूल पहुंचीं और माध्यमिक परीक्षार्थियों को शुभेच्छा संदेश दिया। परीक्षार्थियों की घबराहट दूर करने के लिए वे उनके साथ खड़ी नजर आईं। शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उन्होंने अभिभावकों से भी बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि परीक्षा ठीक से हो रही है या नहीं, कोई शिकायत तो नहीं है। सभी ने बताया कि परीक्षा सुचारु रूप से चल रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्कूल की शिक्षिकाओं का भी कुशलक्षेम पूछा।

SCROLL FOR NEXT