टॉप न्यूज़

मित्रा इंस्टीट्यूशन घटना पर मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

Munmun Thakur

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मुख्यमंत्री ने कोलकाता के मित्रा इंस्टीट्यूशन में एक स्कूली छात्र को सांप काटने की गंभीर घटना पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इसे अकल्पनीय करार देते हुए कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में स्कूलों को पिछले 3 सालों से 'कंपोजिट ग्रांट' (समग्र अनुदान) का एक भी रुपया नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भले ही यह अनुदान राशि कम होती है, लेकिन स्कूलों के रोजमर्रा के रखरखाव और सुरक्षा के लिए यह बेहद जरूरी है। फंड के अभाव के कारण स्कूल ब्लीचिंग पाउडर और कार्बोलिक एसिड जैसी आवश्यक चीजें तक नहीं खरीद पा रहे हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। उन्होंने पिछली सरकार की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि प्रशासनिक लापरवाही और फंड रोकने के कारण आज शैक्षणिक संस्थानों के बुनियादी कामकाज और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।


SCROLL FOR NEXT