चंद्रयान-3 मिशन  
टॉप न्यूज़

चंद्रयान-3 ने हासिल की एक और उपलब्धि, चंद्रमा पर पानी और बर्फ की जगी उम्मीद

‘चंद्रमा के 14 डिग्री से अधिक ढलान वाले बड़े ध्रुवीय क्षेत्रों में पानी और बर्फ के स्थिर जमा होने की संभावना’

नयी दिल्ली : चंद्रयान-3 मिशन के अंतरिक्ष यान ‘विक्रम लैंडर’ ने चंद्रमा की सतह तापीय भौतिकी प्रयोग (सीएचएएसटीई) से पानी और बर्फ की खोज में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। ‘विक्रम लैंडर’ द्वारा किये गये इस प्रयोग ने चांद की उच्च अक्षांश वाली मिट्टी (रेगोलिथ) से असाधारण इन-सीटू तापमान माप प्रदान किये हैं, जिससे चांद के तापीय वातावरण के साथ-साथ पानी और बर्फा के जमा होने की संभावना की उम्मीद जगी है।

चंद्रमा पर इंसानों के जीवन की संभावना की खोज के लिए अहम कदम

इसरो के भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) के दुर्गा प्रसाद ने एक समाचार चैनल से बातचीत में बताया कि पानी और बर्फ का पता लगाना चंद्रमा पर इंसानों के जीवन की संभावना और आगे की खोज के लिए एक अहम कदम है। चंद्रमा के तापमान न केवल पानी और बर्फ को निर्धारित करते हैं बल्कि यह अन्य वैज्ञानिक और अन्वेषण पहलुओं को भी प्रभावित करते हैं। चंद्रयान-3 मिशन से प्राप्त नयी जानकारी को ‘नेचर कम्युनिकेशन अर्थ\यूजीरोजीरो26 एन्वायरनमेंट’ पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

चंद्रमा पर पानी की खोज पर कई देशों की अंतरिक्ष एजेंसियाें की नजर

सीएचएएसटीई ने चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में 355के (82 डिग्री सेल्सियस) तक तापमान मापे हैं जो कि अपेक्षित 330के से 25के अधिक था। विज्ञानियों का मानना है कि यह वृद्धि लैंडर के सूरज की ओर झुके 6 डिग्री के स्थानीय ढलान पर स्थित होने के कारण हुई। सीएचएएसटीई द्वारा किये गये अवलोकनों के आधार पर टीम का कहना है कि 14 डिग्री से अधिक ढलान वाले बड़े ध्रुवीय क्षेत्रों में पानी और बर्फ के स्थिर जमा होने की संभावना हो सकती है। ये क्षेत्र कम सौर विकिरण प्राप्त करते हैं और इसलिए तापमान कम बनाये रखते हैं, जिससे वे भविष्य के चांदी अन्वेषण और संभावित मानव जीवन के लिए अधिक उपयुक्त बनते हैं।

चंद्रयान-3 पर कई देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों की नजर

चंद्रमा पर पानी की खोज और इसके संभावित उपयोग के लिए कई देशों की अंतरिक्ष एजेंसियां अपनी नजरें गड़ाये हुए हैं। चंद्रयान-3 से प्राप्त सीएचएएसटीई के परिणाम भविष्य के चंद्र अभियानों और स्थायी मानव जीवन की संभावनाओं को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

SCROLL FOR NEXT