सांकेतिक फोटो  
टॉप न्यूज़

हावड़ा : पंचायत चुनाव बाद हिंसा के मामले में चामराइल की उपप्रधान गिरफ्तार

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : 2024 के पंचायत चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा के मामले में चामराइल ग्राम पंचायत की तृणमूल उपप्रधान उर्मिला बारुई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ पंचायत चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच के दौरान उर्मिला बारुई की भूमिका सामने आने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

बताया गया है कि पंचायत चुनाव के बाद क्षेत्र में हिंसा और तनाव की घटनाओं को लेकर कई शिकायतें सामने आई थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर संबंधित थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार तृणमूल उपप्रधान उर्मिला बारुई को शनिवार को हावड़ा अदालत में पेश किया गया। पुलिस अदालत से उनकी हिरासत की मांग कर सकती है। वहीं, मामले में आगे की जांच के आधार पर पुलिस अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

SCROLL FOR NEXT