लोगों को अब केरोसिन उपलब्ध कराए जाएगा ( फाइल फोटो )। 
टॉप न्यूज़

LPG दबाव कम करने के लिए केंद्र का बड़ा फैसला

Narendra Kumar Singh

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने घरेलू उपयोग के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत केरोसिन का अस्थायी आवंटन किया है। यह 60 दिन की आपातकालीन व्यवस्था रसोई गैस (एलपीजी) पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए की गई है।

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, केरोसिन का उपयोग खाना पकाने और रोशनी के लिए किया जाएगा। यह उन 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अस्थायी रूप से फिर से उपलब्ध कराया जाएगा, जिन्हें पहले 'पीडीएस एसकेओ (केरोसिन-मुक्त)' घोषित किया गया था।

इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एलपीजी की कमी का सामना कर रहे परिवारों को बुनियादी घरेलू आवश्यकताओं के लिए आवश्यक ईंधन मिल सके।

SCROLL FOR NEXT