सिलीगुड़ी : विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में रविवार को सिलीगुड़ी में सनातन संस्कृति के संवाहक स्वर्गीय अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने लोगों से अशोक सिंहल के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि समाज को एकजुट रखने और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का उनका संकल्प आज की युवा पीढ़ी के लिए भी महत्वपूर्ण है।