टॉप न्यूज़

CBSE बोर्ड ने जारी किया कक्षा 10वीं का रिजल्ट

93.66 प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए पास

नई दिल्ली - सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज यानी 13 मई को कक्षा 10वीं के परिणाम को जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम में कुल 93.66 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है। स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

लड़कियों ने मारी बाजी

इस परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से 2.37% बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.00% रहा जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 92.63% रहा।

SCROLL FOR NEXT