मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस। 
टॉप न्यूज़

6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर 9 और 23 अप्रैल को उपचुनाव

गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नौ अप्रैल को होंगे जबकि गुजरात और महाराष्ट्र की तीन अन्य विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को उपचुनाव होंगे।

Narendra Kumar Singh

नई दिल्लीः गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नौ अप्रैल को होंगे जबकि गुजरात और महाराष्ट्र की तीन अन्य विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को उपचुनाव होंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के लिए आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि उपचुनाव के लिए सभी आठ निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना चार मई को होगी। सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव मौजूदा विधायकों के निधन के कारण आवश्यक हो गए थे।

जिन आठ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं, उनमें गोवा में पोंडा, कर्नाटक में बागलकोट और दक्षिण दावणगेरे, नगालैंड में कोरिडांग, त्रिपुरा में धर्मनगर, गुजरात में उमरेठ और महाराष्ट्र में राहुरी और बारामती शामिल हैं।

SCROLL FOR NEXT