टॉप न्यूज़

उपचुनाव : शुभेंदु अधिकारी बोले “कमल तो खिलेगा”

sabita

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे, जबकि मतगणना के बाद परिणाम 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी दोनों सीटों—रेजीनगर और नंदीग्राम—पर जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही है।

रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा दावा किया है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, कि नंदीग्राम में अच्छा परिणाम होगा। हम लोगों को जो नंदीग्राम में वोट करते हैं वे 70% हैं, हमें जो वोट नहीं करते हैं वे 30% हैं। रेजीनगर में हमें जो वोट नहीं करते हैं वे 70% हैं लेकिन हम कोशिश करेंगे... शुभेंदु अधिकारी ने आत्मविश्वास भरे अंदाज में कहा, “कमल तो खिलेगा।”

SCROLL FOR NEXT