अमूल दूध हुआ 2 रुपये महंगा सांकेतिक चित्र इंटरनेट से
टॉप न्यूज़

अमूल दूध हुआ 2 रुपये महंगा

नई कीमत 14 मई से लागू होगी

नयी दिल्ली : उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। अमूल का दूध महंगा हो गया है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अमूल के 1 लीटर दूध पर 2 रुपये की कीमत बढ़ा दी है। बढ़ी हुई यह कीमत अमूल दूध के सभी वैरिएंट पर लागू होंगे। बढ़ी हुई कीमतें गुरुवार से लागू होंगी।

क्यों बढ़ाने पड़े दाम?

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने बताया कि 'कीमतों में यह बढ़ोतरी दूध के ऑपरेशन और उत्पादन की कुल लागत में बढ़ोतरी के कारण की जा रही है। इस साल पशुओं के चारे, दूध की पैकेजिंग फिल्म और ईंधन की लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है।' फेडरेशन ने बताया कि यह बढ़ोतरी लगभग 2.5-3.5 फीसदी प्रति लीटर है। यह औसत खाद्य महंगाई दर से कम है।

SCROLL FOR NEXT