सांकेतिक फोटो  
टॉप न्यूज़

हावड़ा के चटर्जीहाट में फिर चोरी से हड़कंप

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: चटर्जीहाट थाना क्षेत्र में चोरी की लगातार घटनाओं से स्थानीय लोगों के बीच भारी दहशत और हड़कंप का माहौल है। शनिवार को इलाके के निवासी अरुण बैरागी के दूसरे मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया।

पीड़ित परिवार के अनुसार, शनिवार शाम जब उनका बेटा घर लौटा, तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गया। घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने अलमारी के लॉकर में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने पार कर दिए थे।

अलमारी तोड़कर लाखों के गहने साफ

गौरतलब है कि ठीक एक महीने पहले भी अरुण बैरागी के इलाके में स्थित एक अन्य घर में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। एक ही परिवार के दूसरे घर में दोबारा हुई इस घटना से पूरा परिवार आतंकित है। स्थानीय निवासियों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश और डर का माहौल है।

सूचना मिलते ही चटर्जीहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल दोनों घटनाओं के साक्ष्यों को खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि वे इस पहलू की भी गहराई से जांच कर रहे हैं कि क्या इन दोनों वारदातों के पीछे किसी एक ही अंतर्राज्यीय या स्थानीय गिरोह का हाथ है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया गया है।

SCROLL FOR NEXT