टॉप न्यूज़

बुलेट ट्रेन से बदलेगा सिलीगुड़ी का सफर, दिल्ली सिर्फ 6 घंटे 45 मिनट दूर

बुलेट ट्रेन से सिलीगुड़ी की दिल्ली से दूरी सिमटेगी, 320-350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने की तैयारी

Khodija Khatun (Rabia)

सिलीगुड़ी: बुलेट ट्रेन से सिलीगुड़ी को देश के बड़े शहरों से जोड़ने की दिशा में प्रस्तावित दिल्ली-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की तैयारियां आगे बढ़ रही हैं। योजना के मुताबिक दिल्ली से सिलीगुड़ी तक करीब 6 घंटे 45 मिनट में सफर पूरा किया जा सकेगा। खास बात यह है कि कॉरिडोर के दूसरे चरण में वाराणसी से सिलीगुड़ी तक करीब 744 किलोमीटर का हाई-स्पीड रेल मार्ग प्रस्तावित है। इससे सिलीगुड़ी की दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी तेज होने की उम्मीद है।नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) प्रस्तावित एलाइनमेंट को लेकर दो चरणों में सर्वे करा चुका है। सर्वे रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद अब कंसल्टेंसी एजेंसी के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। एजेंसी को कॉरिडोर के ट्रैक, पुल, स्टेशन, डिपो, मेंटेनेंस डिपो, एप्रोच लाइन और अन्य सिविल संरचनाओं की डिजाइन तैयार करनी होगी।

दो चरणों में बनेगा कॉरिडोर

लखनऊ और रायबरेली में जंक्शन

सिलीगुड़ी से दिल्ली का सफर 6:45 घंटे

SCROLL FOR NEXT