File Photo 
टॉप न्यूज़

बुद्धदेव की पत्नी मीरा भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती

उम्र संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती

कोलकाता : बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भट्टाचार्य को उम्र संबंधी कमजोरी और स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें गुरुवार को दोपहर अलीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया गया है कि मीरा भट्टाचार्य को फेफड़ों में संक्रमण समेत उम्र से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं। फिलहाल वह अस्पताल के एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) में चिकित्सकों की निगरानी में हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी शारीरिक स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है।

मीरा भट्टाचार्य की तबीयत को लेकर चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। परिवार की ओर से फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले वर्ष 2023 में भी मीरा भट्टाचार्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनके पेसमेकर की बैटरी बदलने के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अब उम्र संबंधी कमजोरी और फेफड़ों में संक्रमण के कारण उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वामपंथी दलों के वरिष्ठ नेता बिमान बोस को भी रूटीन चेक-अप के लिए एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया है।

SCROLL FOR NEXT