टॉप न्यूज़

ब्रिगेड परेड ग्राउंड बना हाई-सिक्योरिटी जोन

देशभर की दिग्गज हस्तियां हुए शामिल

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : 9 मई यानी आज कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर को लेकर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल रहा। समारोह को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की। लाखों लोगों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बलों की नजर रहेगी ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

कोलकाता पुलिस, राज्य पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और विशेष सुरक्षा टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। ब्रिगेड परेड ग्राउंड के आसपास कई स्तरों की सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के लिए विशेष पास की व्यवस्था की गई और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की गहन जांच की गई। इसके अलावा ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए पूरे इलाके पर नजर रखी गयी। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर विशेष प्लान लागू किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों, उद्योगपतियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल हुए। इसे पश्चिम बंगाल की राजनीति का एक ऐतिहासिक क्षण माना गया। समारोह को लेकर आम जनता में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। राज्य के अलग-अलग जिलों से हजारों समर्थक कोलकाता पहुंचे।

प्रशासन का कहना है कि जनता की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपातकालीन सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखा गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल टीम और एंबुलेंस की विशेष व्यवस्था की गई। ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाला यह मेगा शपथ ग्रहण समारोह केवल सत्ता परिवर्तन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र के उत्सव के रूप में देखा गया।

SCROLL FOR NEXT