टॉप न्यूज़

17 अगस्त से महंगी होगी ब्रेड, 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम

400 ग्राम ब्रेड की कीमत 32 से बढ़कर 36 रुपये

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : ईंधन संकट के बाद अब कच्चे माल की आसमान छूती कीमतों ने बेकरी कारोबार की कमर तोड़ दी है। पिछले एक महीने में आटे की कीमत में 600 रुपये, चीनी में 1,000 रुपये और खाने के तेल में 800 रुपये प्रति क्विंटल की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा पैकेजिंग सामग्री के दाम लगभग दोगुने हो चुके हैं, जिससे कंपनियों के लिए अपने संचालन खर्च को संभालना बेहद मुश्किल हो गया है। वेस्ट बंगाल बेकर्स एसोसिएशन के सीईओ आरिफुल इस्लाम का कहना है कि लगातार बढ़ते घाटे से उबरने और अस्तित्व बचाने के लिए ब्रेड के दामों में संशोधन करना अनिवार्य हो गया था। ब्रेड की कीमतें आखिरी बार 30 जनवरी 2024 को बढ़ाई गई थीं। नए फैसले के तहत एक पाउंड यानी 400 ग्राम ब्रेड की कीमत 32 रुपये से बढ़कर 36 रुपये कर दी गई है, जिसमें कुल 4 रुपये की वृद्धि की गई है। इसी प्रकार, आधा पाउंड यानी 200 ग्राम ब्रेड की कीमत में 2 रुपये की बढ़ोतरी तय की गई है और 100 ग्राम प्लेन ब्रेड की कीमत 1.50 रुपये बढ़कर सीधे 10 रुपये हो जाएगी। एसोसिएशन की आधिकारिक घोषणा के अनुसार ब्रेड की ये बढ़ी हुई नई कीमतें आगामी 17 अगस्त से पूरे बाजार में प्रभावी रूप से लागू हो जाएंगी।

SCROLL FOR NEXT