इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और क्लीन एनर्जी सेक्टर में तेजी से बढ़ते अवसरों को देखते हुए Akasa Group, Akasa Finance और Kaikan EV की ओर से एक विशेष बिजनेस इंटरैक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान EV डीलरशिप, फाइनेंसिंग सॉल्यूशंस और ग्रीन मोबिलिटी के भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम में बताया गया कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और इसके साथ ही नए उद्यमियों के लिए इस क्षेत्र में कारोबार के कई अवसर खुल रहे हैं। EV सेक्टर रोजगार, निवेश और टिकाऊ विकास के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म बनकर उभर रहा है।
EV कारोबार को बढ़ावा देने पर जोर
Akasa Finance की ओर से बताया गया कि कंपनी EV डीलर्स और बिजनेस पार्टनर्स को वित्तीय सहायता, तेज अप्रूवल और त्वरित डिस्बर्समेंट जैसी सुविधाओं के जरिए उनके कारोबार को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रही है।
वहीं, Kaikan EV ने अपनी एडवांस इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशंस के साथ देशभर में डीलरशिप नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में काम करने की बात कही। कंपनी का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को EV बिजनेस से जोड़ना और सतत एवं हरित भविष्य की दिशा में योगदान देना है।
इंडस्ट्री विशेषज्ञों ने जताई संभावनाएं
कार्यक्रम में मौजूद कारोबारियों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने EV सेक्टर को भविष्य की बड़ी संभावनाओं वाला क्षेत्र बताया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की बढ़ती स्वीकार्यता से नए निवेश और व्यापार के अवसर लगातार बढ़ेंगे।
Akasa Group ने बिजनेस पार्टनर्स के साथ दीर्घकालिक विकास और मजबूत साझेदारी के अपने संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे:
जितेंद्र मेहता – चेयरमैन, Akasa Group
निखिल मेहता – Akasa Clean Energy
पंकज मेहता – फाउंडर, Kaikan EV
रोहित मेहता – Akasa Finance
आदित्य मेहता
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य EV और क्लीन एनर्जी सेक्टर में नए व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देना और उद्यमियों को इस तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र से जोड़ना रहा।