पार्षद को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस  REP
टॉप न्यूज़

सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में टीएमसी पार्षद की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कालोपुर स्थित घर में संदिग्ध महिलाओं के आने पर स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बनगांव: बनगांव नगरपालिका के वार्ड नंबर 22 के तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्षद सुकुमार रॉय के घर पर चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश होने के बाद स्थानीय निवासियों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। यह घटना बनगांव थाना क्षेत्र के कालोपुर इलाके की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्षद सुकुमार रॉय इस मकान में लंबे समय से अवैध देह व्यापार का धंधा चला रहे थे, जहां दिन-रात संदिग्ध महिलाओं का आना-जाना लगा रहता था।

इलाके के लोगों के मुताबिक, पहले वे राजनीतिक रसूख और डर के कारण चुप थे, लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन होते ही उनका यह डर खत्म हो गया। मंगलवार को स्थानीय निवासियों ने जब दोबारा कुछ संदिग्ध महिलाओं को उस घर में प्रवेश करते देखा, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने तुरंत मकान को घेर लिया और आरोपी पार्षद को रंगे हाथों पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

मौके से आपत्तिजनक सामान व शराब बरामद, पुलिस ने आरोपी पार्षद को भीड़ से छुड़ाया

घटना की सूचना मिलते ही बनगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पार्षद को उग्र भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। मौके से पुलिस को कई आपत्तिजनक सामग्रियां और शराब की बोतलें मिली हैं। इसके साथ ही घर में मौजूद कुछ महिलाओं को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पर पार्षद को गर्दन पकड़कर थाने ले जाने की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। हालांकि, आरोपी टीएमसी नेता ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि महिलाएं केवल घर किराये पर लेने के सिलसिले में उनसे मिलने आई थीं।

SCROLL FOR NEXT