सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : सोशल मीडिया पर सीईओ पश्चिम बंगाल द्वारा जारी एक कथित पोस्ट को लेकर WBCSEOA ने आपत्ति जतायी है। यह डब्ल्यूबीसीएस के असोसिएशन की तरफ से यह आपत्ति पोस्ट की गयी है। आरोप है कि wbcseoa द्वारा पोस्ट में यह दावा किया गया है कि “Under Adjudication” के रूप में चिह्नित नामों के लिए कथित ईआरओ/एईआरओ को जिम्मेदार ठहराया गया है। उनका कहना है कि हाल ही में प्रकाशित निर्वाचक नामावली में जिन नामों को शामिल नहीं किया जा सका, उसके लिए ईआरओ/एईआरओ को जिम्मेदार ठहराना तथ्यात्मक रूप से गलत है। वे पूरे समयावधि में लगातार सुनवाई करते रहे, आवश्यक दस्तावेज अपलोड किए तथा प्रत्येक मामले में कारणयुक्त आदेश जारी किए। चुनावी प्रक्रिया में दिन-रात काम करने वाले ईआरओ/एईआरओ को दोष देने का यह कृत्य न केवल अपमानजनक है बल्कि उनके मनोबल पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।