भजनलाल शर्मा 
टॉप न्यूज़

युवाओं से निरंतर संवाद कर संगठन को मजबूत करें भाजयुमो पदाधिकारी: शर्मा

मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात में संगठन की गतिविधियों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई

Ravi

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत जोशी और संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने युवाओं के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने और उनसे लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात में संगठन की गतिविधियों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

शर्मा ने कहा कि युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं और वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में उनकी अहम भूमिका होगी। उन्होंने भाजयुमो पदाधिकारियों से युवाओं के साथ नियमित संपर्क रखने, उनकी आकांक्षाओं और समस्याओं को समझने तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से रोजगार, कौशल विकास, शिक्षा, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता से जुड़ी केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में युवाओं को जागरूक करने तथा पात्र लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने का भी आग्रह किया। युवा केवल सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले न बनें, बल्कि विकास की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें।

SCROLL FOR NEXT