टॉप न्यूज़

बंगाल में BJP की तेज बढ़त, मुकाबला हुआ रोमांचक

शुरुआती रुझानों में कई अहम सीटों पर आगे BJP, कई जिलों में कांटे की टक्कर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कई महत्वपूर्ण सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जंगीपुर, कृष्णनगर उत्तर, नोआपाड़ा, जगद्दल, भाटपाड़ा, जोड़ासांको, श्यामपुकुर, झाड़ग्राम और बिनपुर समेत कई सीटों पर BJP आगे चल रही है।

वहीं बलरामपुर, रामपुरहाट, लबपुर, गंगारामपुर, बालुरघाट, मुर्शिदाबाद, गायघाटा, बारासात, बसंती और सोनारपुर दक्षिण जैसी सीटों पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

शुरुआती रुझानों ने राज्य की सियासत को दिलचस्प बना दिया है और आगे की मतगणना के साथ तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

SCROLL FOR NEXT