सांकेतिक फोटो  REP
टॉप न्यूज़

हावड़ा के ग्राम पंचायत पर भाजपा का कब्जा

खोकन राय चुने गए नए प्रधान

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : उलुबेड़िया 2 नंबर ब्लॉक की बाणीबन ग्राम पंचायत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना परचम लहराते हुए पंचायत पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। मंगलवार को हुए प्रधान चुनाव की प्रक्रिया में भाजपा के खोकन राय को नया पंचायत प्रधान निर्वाचित किया गया। इस मतदान प्रक्रिया के दौरान पंचायत के कुल 30 सदस्यों में से 12 सदस्य उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न और नेताओं की मौजूदगी

दलित उम्मीदवार के प्रधान चुने जाते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को भगवा गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर जीत की खुशी मनाई। मतदान के इस महत्वपूर्ण अवसर पर उलुबेड़िया उत्तर के विधायक चिरण बेरा, भाजपा हावड़ा ग्रामीण जिला अध्यक्ष देवाशिस सामंत और साधारण संपादक रमेश साधूंखा समेत पार्टी के कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।

तृणमूल पर विधायक का हमला और विकास का भरोसा

विधायक चिरण बेरा ने कहा कि बाणीबन क्षेत्र में भाजपा की यह कोई पहली जीत नहीं है, इससे पहले भी पार्टी दो बार पंचायत चुनाव जीत चुकी है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनाव परिणाम आने के बाद से ही तृणमूल के प्रधान, उप-प्रधान और अन्य सदस्य पंचायत में नहीं आ रहे थे। इस वजह से आम जनता सरकारी सुविधाओं और सेवाओं से लगातार वंचित हो रही थी। अब नए प्रधान के निर्वाचन से क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आएगी और ग्रामीणों को सुविधाएं मिल सकेंगी।

SCROLL FOR NEXT