टॉप न्यूज़

भाजपा ने 100 से अधिक सीटें लूटीं : ममता बनर्जी

कोलकाता : तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भारी जीत को ‘‘अनैतिक’’ करार दिया और आरोप लगाया कि 100 से अधिक सीटों पर जनादेश ‘‘लूटा’’ गया है। अपने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र से बाहर निकलते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम वापसी करेंगे।’’ ममता बनर्जी दोपहर में लॉर्ड सिन्हा रोड स्थित सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के मतगणना केंद्र पर पहुंचीं। बनर्जी उस समय वहां पहुंचीं, जब तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उसके एक मतगणना एजेंट को वहां से जबरन बाहर निकाल दिया गया है। जब ममता बनर्जी केंद्र से बाहर निकलीं, तो भाजपा समर्थक “जय श्री राम” के नारे लगाने लगे। बनर्जी ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा की जीत "अनैतिक" है। टीएमसी प्रमुख ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने 100 से अधिक सीटें लूटी हैं।’’ बनर्जी ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मिलीभगत से केंद्रीय बलों की मदद से चुनाव आयोग की गतिविधियाँ अवैध थीं।’’ टीएमसी सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि उन्हें ‘‘निर्वाचन आयोग के कदाचार के खिलाफ बोलने’’ के कारण निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल से शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘सीसीटीवी बंद था और हमारे एजेंटों को मतगणना केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।’’

SCROLL FOR NEXT