टॉप न्यूज़

बीजेपी सरकार की मवेशी तस्करी के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति : सीएम

राज्य में अवैध मवेशी तस्करी पर कसा शिकंजा, 2 गिरफ्तार

sabita

कोलकाता : अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में राज्य को सफलता मिली है। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए साफ कहा कि बीजेपी सरकार मवेशी तस्करी के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति अपना रही है। मवेशी तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में कुमारग्राम थाना अंतर्गत बारोबिशा आउटपोस्ट पुलिस ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे मवेशियों की एक खेप को पकड़ा है। सीएम ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर कहा कि विशेष सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रैडाक ब्रिज नाका के पास एक कंटेनर ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर 50 भैंसें पाई गईं। चालक मवेशियों के परिवहन से संबंधित कोई वैध परमिट या दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहा। गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों में ड्राइवर सगीर अहमद (32) और सहायक अब्दुल कादिर (19) शामिल हैं। संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीएम ने अवैध गतिविधि को विफल करने के लिए अलीपुरदुआर पुलिस जिला की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और अथक प्रयासों की सराहना करता की। सीएम ने कहा कि भाजपा की इस नई सरकार के तहत पश्चिम बंगाल में मवेशियों या किसी भी गोवंशीय पशु की अवैध तस्करी और आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। पूरे राज्य में मवेशी तस्करी के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।

SCROLL FOR NEXT