टॉप न्यूज़

बनगांव में BJP का दबदबा, मतुआ वोट बैंक फिर गेरुए खेमे की ओर

ननद-भाभी की दिलचस्प लड़ाई में सोमा ठाकुर आगे, कई सीटों पर BJP की बड़ी बढ़त

Bishakhaa Tiwari

पश्चिम बंगाल के Bongaon इलाके में इस बार भी BJP ने मजबूत पकड़ बनाए रखी है। मतगणना के रुझानों में Bharatiya Janata Party बोंगांव उत्तर, बोंगांव दक्षिण, गायघाटा और बागदा सीटों पर बड़ी बढ़त बनाए हुए है, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि मतुआ वोट बैंक एक बार फिर गेरुए खेमे की ओर झुका है।

सबसे ज्यादा चर्चा बागदा सीट पर ननद-भाभी के मुकाबले को लेकर रही। यहां BJP उम्मीदवार Soma Thakur, जो केंद्रीय मंत्री Shantanu Thakur की पत्नी हैं, TMC उम्मीदवार मधुपर्णा ठाकुर से आगे चल रही हैं। दसवें राउंड के बाद सोमा ठाकुर करीब 21 हजार वोटों की बढ़त बना चुकी हैं।

शुरुआती राउंड में TMC उम्मीदवार आगे थीं, लेकिन जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ी, BJP ने बढ़त हासिल कर ली। यही ट्रेंड अन्य सीटों पर भी देखने को मिला। Gaighata में BJP उम्मीदवार सातवें राउंड के बाद करीब 18 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2019 के बाद से मतुआ समुदाय का झुकाव BJP की ओर बढ़ा है, जो 2021 के चुनाव में भी साफ दिखा था। इस बार भी वही रुझान बरकरार नजर आ रहा है।

जैसे-जैसे दिन बढ़ रहा है, BJP कार्यकर्ताओं में उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। कई जगहों पर अबीर-गुलाल खेलकर जश्न मनाया जा रहा है और मिठाइयां बांटी जा रही हैं।

SCROLL FOR NEXT