सांकेतिक फोटो  REP
टॉप न्यूज़

शिवपुर में भाजपा के नाम पर वसूली का आरोप !

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के 22 नंबर वार्ड के रथतला इलाके में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को लेकर माहौल गरमा गया है। स्थानीय भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं पर भाजपा का नाम लेकर कथित तौर पर वसूली और असामाजिक गतिविधियां चलाने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका दावा है कि सत्ता परिवर्तन के बाद से इलाके में इस तरह की गतिविधियां बढ़ी हैं।

भाजपा नेताओं ने जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की

शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के मंडल-2 अध्यक्ष और एक भाजपा कार्यकर्ता का आरोप है कि जिन लोगों पर सवाल उठ रहे हैं, वे सत्ता परिवर्तन से पहले भी राजनीतिक प्रभाव का कथित रूप से दुरुपयोग कर वसूली और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उनका कहना है कि सत्ता बदलने के बावजूद इन लोगों की कार्यशैली में बदलाव नहीं आया है। भाजपा नेताओं के अनुसार, अब कथित तौर पर भाजपा का नाम लेकर इलाके में लोगों के बीच भय का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। इससे स्थानीय निवासियों की सुरक्षा और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी है। भाजपा नेतृत्व ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है। साथ ही आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग पुलिस-प्रशासन से की गई है।

SCROLL FOR NEXT