टॉप न्यूज़

बिधाननगर की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा

व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर पद छोड़ा, मेयर के रूप में लगभग आठ महीने का कार्यकाल था बाकी

पश्चिम बंगाल के बिधाननगर नगर निगम की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार दोपहर उन्होंने अपना इस्तीफा नगर निगम आयुक्त को सौंप दिया।

कृष्णा चक्रवर्ती के इस्तीफे के साथ ही कोलकाता से सटे इस महत्वपूर्ण नगर निगम पर तृणमूल कांग्रेस का नियंत्रण भी समाप्त हो गया है। उनके कार्यकाल के अभी करीब आठ महीने शेष थे।

कृष्णा चक्रवर्ती वर्ष 2015 से 2022 तक और फिर 2022 से 4 जून 2026 तक लगातार दो कार्यकालों में बिधाननगर की मेयर रहीं। उनके अचानक इस्तीफे से स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे केवल व्यक्तिगत कारणों का ही उल्लेख किया है।

अब निगम के नए नेतृत्व को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

SCROLL FOR NEXT