टॉप न्यूज़

भवानीपुर : अपने गढ़ में जीत बरकरार का टार्गेट किया फिक्स

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता 

कोलकाता : बंगाल विधानसभा चुनाव में चर्चित सीटों में शुमार है भवानीपुर। हर किसी की निगाहें यहां टिकी हुई। तृणमूल कांग्रेस भवानीपुर में अपने गढ़ में जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। आगामी चुनाव को लेकर रूप रेखा पर चर्चा के लिए तथा रणनीति तय के लिए रविवार को चेतला के अहिंद्र मंच में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में तृणमूल सुप्रीमो व भवानीपुर से तृणमूल उम्मीदवार ममता बनर्जी, तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, मंत्री फिरहाद हकीम समेत पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी कर्मियों सतर्क किया है। उन्होंने कहा है कि मतदान खत्म होते ही घर ना चले जाये। लोडशेडिंग कराई जा सकती है, इसलिए स्ट्रॉन्ग रूम पर विशेष नजर रखनी होगी। ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोलते कहा वे आम लोगों को गैस नहीं दे सकते, लेकिन चुनाव के समय पैसे बांटते हैं। हमें ठंडे दिमाग से काम लेना होगा। वे बाहर से लोगों को लाकर माहौल गर्म करने की कोशिश कर रहे हैं। हम शांतिपूर्ण चुनाव चाहते हैं। ममता बनर्जी कार्यकर्ताओं को बुस्ट अप करते हुए कहा कि एक बार फिर से दिल्ली की ओर बढ़ने का आह्वान किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में जीत के बाद अगला कदम दिल्ली की ओर बढ़ना है। वहीं सूत्रों के मुताबिक अभिषेक ने कर्मियों से कहा कि केवल जीतने से नहीं होगा बल्कि 60 हजार से अधिक के अंतर जीत हासिल करनी होगी।

अगर कुछ होता है तो जिम्मेदारी किसकी?

बैठक में अधिकारियों के तबादले को लेकर एक बार फिर से निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने कहा कि आज मैं आपको सतर्क करना चाहती हूं। हमारे हाथ में कुछ नहीं है। पिछले तीन दिनों में हमारे 50 अधिकारियों को हटा दिया गया है। अगर कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? आखिरकार नरेंद्र मोदी को ही जिम्मेदारी लेनी होगी। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हट जाएंगे या एसआईआर प्रक्रिया के कारण जो लोग परेशानी में पड़ेंगे, उन्हें हम कानूनी सहायता देंगे।

SCROLL FOR NEXT