सांकेतिक फोटो  
टॉप न्यूज़

भाटपाड़ा में कई घर जलकर राख

कचहरी रोड की 7 नंबर गली में बुधवार को तड़के लगी आग

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

भाटपाड़ा : भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 9 में आग लगने से पांच परिवारों पर संकट आ गया। बुधवार को तड़के कचहरी रोड की 7 नंबर गली स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मकान के पांच कमरे जलकर राख हो गये। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग का एक इंजन घटनास्थल पर पहुंचा। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

विधायक ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

इस घटना में प्रभावित परिवारों का घरेलू सामान भी आग की चपेट में आ गया। पीड़ित परिवारों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से मकान मालिक और किरायेदारों के बीच विवाद चल रहा था। परिवारों ने आशंका जताई कि उन्हें मकान से हटाने के उद्देश्य से आग लगाई गई हो सकती है। हालांकि, इस आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना की जानकारी मिलने पर भाटपाड़ा के विधायक पवन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

SCROLL FOR NEXT