सांकेतिक फोटो  User
टॉप न्यूज़

भाटपाड़ा में विवाद के दौरान युवक पर चाकू से हमला

गाली-गलौज का विरोध करने पर हमले का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

भाटपाड़ा : भाटपाड़ा पालिका के 13 नंबर वार्ड पानी टंकी इलाके में शुक्रवार को दो लोगों के बीच विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आयी। आरोप है कि संतोष साह ने सुनील यादव पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट लग गयी। घायल सुनील को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना को लेकर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। हालांकि, फिलहाल आरोपी संतोष साव की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घायल सुनील यादव का आरोप है कि संतोष साव उस पर ताने कस रहा था। इसका विरोध करने पर संतोष ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। सुनील के अनुसार, जब उसने इसका भी विरोध किया, तो संतोष ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में उसके हाथ में चोट आयी। बताया जा रहा है कि सुनील यादव और संतोष साव के बीच पहले से विवाद चल रहा था। हालांकि, विवाद की पुरानी वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी की तलाश और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी।

SCROLL FOR NEXT