टॉप न्यूज़

भवानीपुर : कटे वोट, तय उम्मीदवार, अब ममता और शुभेंदु में सीधी टक्कर

वोटर लिस्ट ने बदला खेल इस सीट पर हाई वोल्टेज मुकाबला, समीकरण पूरी तरह बदले

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट पर नामांकन वापसी के बाद चुनावी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है। एक ओर Mamata Banerjee अपने पारंपरिक गढ़ को बचाने के लिए मैदान में हैं, तो दूसरी ओर Suvendu Adhikari सीधे चुनौती दे रहे हैं। इस बीच SIR प्रक्रिया में बड़ी संख्या में वोटर नाम कटने से चुनावी गणित पूरी तरह बदल गया है, जिससे यह मुकाबला अब सिर्फ प्रतिष्ठा की नहीं बल्कि अस्तित्व और रणनीति की लड़ाई बन गया है। भवानीपुर अब केवल एक विधानसभा सीट नहीं, बल्कि बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा battlefield बन चुका है। जहां - वोटर लिस्ट, जातीय-सामुदायिक समीकरण, और दो दिग्गज नेताओं की सीधी टक्कर। मिलकर तय करेंगे कि क्या ममता बनर्जी अपना किला बचा पाएंगी, या शुभेंदु अधिकारी इतिहास रच देंगे।

नाम वापसी के बाद मुकाबला हुआ साफ

नामांकन और स्क्रूटनी के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि भवानीपुर में सीधी लड़ाई मुख्य रूप से तृणमूल कांग्रेस बनाम भाजपा के बीच है। अन्य दल मौजूद जरूर हैं, लेकिन मुकाबला ममता बनाम शुभेंदु पर केंद्रित हो गया है। सीट पूरी तरह हाई-प्रोफाइल battle seat बन चुकी है।

वार्ड स्तर पर TMC का मजबूत नेटवर्क

भवानीपुर के सभी 8 वार्ड (63, 70, 71, 72, 73, 74, 77, 82) में तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है। इसका मतलब: बूथ मैनेजमेंट में TMC मजबूत, ग्राउंड कैडर एक्टिव, ममता को स्थानीय बढ़त का लाभ मिलेगा।

ममता बनाम शुभेंदु: प्रतिष्ठा की सीधी लड़ाई

यह मुकाबला कई कारणों से खास है:

-नंदीग्राम का ‘रीमैच’

-2021 में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था। अब, ममता अपने गढ़ में हैं। शुभेंदु चुनौती देने आए हैं।

“किला बनाम हमला”

- TMC: भवानीपुर = सुरक्षित सीट

- BJP: “किले में सेंध” की रणनीति

SIR का बड़ा असर: बदला चुनावी गणित

कितने वोट कटे?

लगभग 47,000+ वोटर हटे

2 लाख वोटर में से 20% से ज्यादा deletion में

यह सामान्य नहीं, बल्कि game changing factor है।

वार्ड-wise असर

वार्ड 77 - minority dominated।

प्रभाव : सबसे ज्यादा असर → TMC को नुकसान संभव।

🟠 वार्ड 63, 70- business + non-Bengali--।

प्रभाव : BJP को slight advantage

वार्ड 71–74 -- Bengali middle class

प्रभाव : mixed impact

वार्ड 82

elite + stable voters

प्रभाव : असर कम

कम्युनिटी-wise असर

मुस्लिम वोट

अगर ज्यादा कटे → TMC को बड़ा नुकसान

हिंदू (बंगाली + non-Bengali)

प्रभाव : split vote → balanced impact

गुजराती/मारवाड़ी

- BJP leaning

-deletion पर depend करेगा फायदा

BJP की स्थिति: कमजोर से चुनौती तक

भवानीपुर में BJP traditionally कमजोर रही है, लेकिन:

- हाई-प्रोफाइल उम्मीदवार

- polarization strategy

-voter list मुद्दा

BJP अब सीधी टक्कर में आ गई है।

TMC का भरोसा: ममता फैक्टर

- strong local connect

-welfare schemes

-महिला + minority वोट

अभी भी TMC slight advantage में

कैसा होगा मुकाबला?

TMC बढ़त में

अगर core vote intact रहा

कड़ी टक्कर

अगर vote consolidation हुआ

उलटफेर संभव

अगर SIR का असर targeted निकला

VOX ITEM : भवानीपुर में बदली वोटरों की तस्वीर

कितने वोटर अब बचे?

पहले कुल मतदाता: 2.06 लाख

SIR में हटे नाम: 47,000–51,000

अब कुल वोटर: 1.55–1.60 लाख

यानी करीब 25% वोटर लिस्ट से बाहर

किन इलाकों में ज्यादा असर?

-Ward 77: सबसे ज्यादा deletion

Ward 63–70: mixed impact

Ward 71–74: balanced असर

Ward 82: relatively stable

किस समुदाय पर असर?

मुस्लिम वोटर → ज्यादा प्रभावित होने की आशंका

migrant वोटर → बड़ी संख्या में हटे

business class → limited असर

चुनावी गणित कैसे बदला?

2021 में जीत का अंतर: 58,000

अब हटे वोटर: 47,000+

यानी पूरा margin ही बदल गया

SCROLL FOR NEXT