बेंगलुरु: बेंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां रविवार को पीएम मोदी एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल से तीन किलोमीटर दूर फुटपाथ पर जिलेटिन की दो छड़ें मिली हैं। जिलेटिन छड़ों का इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में किया जाता है। पीएम मोदी के कार्यक्रम के पास जिलेटिन छड़ों के मिलने से उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
बता दें कि पीएम मोदी रविवार को बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग की 45वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल हुए थे। साथ ही उन्होंने 'ध्यानमंदिर' का उद्घाटन भी किया था। इस कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रमुख श्रीश्री रविशंकर सहित देश-विदेश के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
इस बीच प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले उनके मुख्य कार्यक्रम स्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर एक फुटपाथ के किनारे सुरक्षा जांच के दौरान जिलेटिन की दो छड़ें मिलीं। प्रधानमंत्री को इसी कार्यक्रम में शामिल होना था। इन छड़ों के मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने तुरंत उस इलाके को सुरक्षित कर लिया। फिलहाल आगे की जांच जारी है।
जिलेटिन स्टिक का यूज विस्फोटक बनाने में होता है। भारत में इसका उपयोग, भंडारण और बिक्री केवल वैध लाइसेंस धारकों द्वारा ही की जा सकती है। इसका नियमन पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन द्वारा किया जाता है। इसका उपयोग केवल प्रमाणित विशेषज्ञों की देखरेख में ही किया जाना चाहिए।