टॉप न्यूज़

बंगाल का 18 % रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य : वित्त मंत्री

sabita

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बंगाल का लक्ष्य मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के आखिर तक 18% रेवेन्यू ग्रोथ हासिल करना है। राज्य के वित्त मंत्री डॉ. स्वप्न दासगुप्ता ने शनिवार को कहा कि टैक्स का दायरा बढ़ने और नियमों का बेहतर पालन होने से राज्य का रेवेन्यू बढ़ेगा। विधानसभा में एप्रोप्रिएशन बिल पर चर्चा के दौरान मंत्री ने कहा कि हमें उम्मीद है कि साल के आखिर तक रेवेन्यू में 18% की बढ़ोतरी होगी। माइनिंग जैसे कुछ सेक्टर हैं जिन्हें पिछली सरकार ने लगभग टैक्स-फ्री कर दिया था। ऐसा पिछली सरकार ने क्यों किया यह समझ से परे है जबकि आर्थिक गतिविधियों के बढ़ने से राज्य का रेवेन्यू बढ़ता है। अगर रेवेन्यू कलेक्शन बढ़ता है, तो राज्य को उससे फायदा होगा। उन्होंने कहा, पहले बजट में अनुशासन का पालन नहीं किया, और इसीलिए बंगाल में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को अब कई अतिरिक्त प्रावधान करने होंगे।

SCROLL FOR NEXT