फाइल फोटो। 
टॉप न्यूज़

बंगाल चुनाव: निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, 19 आला पुलिस अधिकारी बदले गए

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने विधानसभा चुनाव से पहले एक और फेरबदल करते हुए पश्चिम बंगाल में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और आयुक्तों समेत 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला करने का आदेश दिया।

Narendra Kumar Singh

कोलकाताः निर्वाचन आयोग (ईसी) ने विधानसभा चुनाव से पहले एक और फेरबदल करते हुए पश्चिम बंगाल में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और आयुक्तों समेत 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला करने का आदेश दिया। एक बयान के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी राजेश कुमार सिंह को दक्षिण बंगाल का नया एडीजी नियुक्त किया गया है जबकि के. जयरमन को उत्तर बंगाल का एडीजी बनाया गया है। दोनों 1997 बैच के अधिकारी हैं।

आसनसोल-दुर्गापुर, हावड़ा, बैरकपुर और चंदननगर के लिए नए पुलिस आयुक्तों की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों का भी तबादला किया गया है। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। मतगणना चार मई को होगी।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही राज्य के डीजीपी, कोलकाता पुलिस कमिश्न समेत दूसरे आला पुलिस अधिकारियों को चुनाव आयोग ने उनके पदों से हटा दिया था और अन्य पुलिस अधिकारियों को उनकी जगह पर नियुक्त किया था। चुनाव आयोग ने कहा है कि जिन अधिकारियों को हटाया गया है, वे चुनाव संबंधी किसी भी कार्य में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

प्रशासनिक अधिकारियों समेत पुलिस अधिकारियों को हटाये जाने से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर कड़ा प्रहार किया था, लेकिन भाजपा ने चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया और उसे निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए जरूरी बताया था।

SCROLL FOR NEXT