टॉप न्यूज़

Bengal BJP : विधायक दल नेता चुनाव के लिए अमित शाह बने पर्यवेक्षक

मोहान चरण मांझी को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी, सीएम चेहरे को लेकर सस्पेंस तेज

Bishakhaa Tiwari

पश्चिम बंगाल में सरकार गठन की प्रक्रिया के बीच बीजेपी ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के संसदीय बोर्ड ने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ओडिशा के मुख्यमंत्री Mohan Charan Majhi को इस प्रक्रिया के लिए सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।

इस फैसले के बाद अब बंगाल में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस और बढ़ गया है। माना जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव होने के बाद ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री का नाम तय होगा।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व की सीधी निगरानी में यह प्रक्रिया पूरी होने से पार्टी संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि विधायक दल की बैठक के बाद बीजेपी किस चेहरे पर भरोसा जताती है और पश्चिम बंगाल को नया मुख्यमंत्री कौन मिलता है।

SCROLL FOR NEXT