रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को डिपोर्ट करेगी पश्चिम बंगाल सरकार 
टॉप न्यूज़

रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को डिपोर्ट करेगी पश्चिम बंगाल सरकार-मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का आदेश

कोलकाता : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से एक बड़ी खबर सामने आयी है कि राज्य सरकार ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या को डिपोर्ट करने का आदेश दिया है। इसके लिए राज्य में होल्डिंग सेंटर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन लेने की तैयारी की है। इसके तहत अवैध बांग्लादेशियों की धरपकड़ को भी तेज किया जाएगा।

जिलों के कलेक्टर को भेजा आदेश

भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बंगाल से चुन-चुनकर अवैध घुसपैठियों को बाहर करने का वादा किया था। स्वयं गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी घोषणा की थी। अब बंगाल में सरकार बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी इसी तर्ज पर आगे बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार ने होल्डिंग सेंटर बनाने के लिए सरकार ने जिलाधिकारियों को आदेश की प्रति भेज दी गई है। भाजपा ने बंगाल को घुसपैठ मुक्त बनाने का वादा मेनिफेस्टो में किया था। जानकारी के अनुसार, डिपोर्ट करने से पहले अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को होल्डिंग सेंटर में रखा जाएगा। यह आदेश गृह विभाग ने जारी किया है।

आदेश में ये निर्देश दिए गए हैं

शुभेंदु अधिकारी सरकार की तरफ से जारी आदेश में सभी जिला अधिकारियों को कहा गया है कि इस देश में अवैध रूप से रहने के आरोप में पकड़े गए बांग्लादेशियों/रोहिंग्याओं को वापस भेजने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के संबंध में अनुरोध किया जाता है कि जिले में पकड़े गए विदेशियों के साथ-साथ उन विदेशी कैदियों के लिए भी 'होल्डिंग सेंटर' स्थापित किए जाएं। पत्र में कहा गया है कि इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए और उन्हें वापस उनके देश भेजा जाए। इस पत्र में भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को हिरासत में लेने, उनकी कस्टडी और उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है।

SCROLL FOR NEXT