सांकेतिक फोटो  REP
टॉप न्यूज़

बेलूड़ रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर की अनूठी पहल

मिनिएचर स्कल्पचर और डेकोरेटिव मॉडलिंग की दी जाएगी शिक्षा

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : कला के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए बेलूड़ रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर ने एक विशेष पहल की है। संस्थान ने कला शिक्षा को पेशेवर कौशल के साथ जोड़ने के उद्देश्य से बोस हाउस कैंपस में प्रमाणपत्र आधारित विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किया है। इस कोर्स का नाम “प्रोफेशनल मिनिएचर स्कल्पचर एंड डेकोरेटिव मॉडलिंग” रखा गया है। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में विद्यार्थियों को लघु मूर्तियां बनाने और डेकोरेटिव मॉडलिंग की कलात्मक, सौंदर्यपरक और पेशेवर बारीकियां सिखाई जाएंगी।

शुरू किया गया विशेष प्रमाणपत्र आधारित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम

प्रशिक्षण के दौरान मिट्टी और अन्य सामग्रियों की मदद से विभिन्न देवी-देवताओं तथा अन्य कलाकृतियों को आकार देने का अभ्यास कराया जाएगा। प्रशिक्षक तस्वीरों और डिजिटल माध्यमों से बारीक विवरण देखकर मूर्तिकला निर्माण की तकनीक भी सिखाएंगे। आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल रचनात्मक प्रतिभा को विकसित करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव और रोजगारोन्मुख पेशेवर कौशल प्रदान करना भी है। यह ऑफलाइन कोर्स आठ महीने का होगा और पुरुष एवं महिलाएं इसमें भाग ले सकेंगे।

SCROLL FOR NEXT