सांकेतिक फोटो  
टॉप न्यूज़

पूजा के दौरान बेलूड़ से छात्र लापता, जांच में जुटी पुलिस

CCTV फुटेज में घाट में प्रवेश करते दिखा

Nidhi Gupta

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : बेलूड़ पालघाट में जिउतिया पूजा के दौरान लिलुआ के पटुआपाड़ा निवासी चौथी कक्षा का छात्र रोहित कुमार सिंह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच रोहित अपनी मौसी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गंगा स्नान के लिए पालघाट आया था। घटना के समय उसने काले रंग की टी-शर्ट और सफेद हाफ पैंट पहनी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में रोहित को घाट के अंदर प्रवेश करते हुए तो देखा गया है, लेकिन बाहर निकलते हुए उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

बाहर निकलने का कोई सुराग नहीं

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से झारखंड के धनबाद का रहने वाला 9 वर्षीय रोहित पिछले डेढ़ साल से लिलुआ के बुड़ोशिवतला में अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार, मौसी ने उसे गंगा स्नान से पहले घाट के ऊपर ही बैठने को कहा था। मौसी जब स्नान करके लौटीं, तो रोहित अपनी जगह पर नहीं था। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने बाली थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ-साथ नदी में डूबने या किसी अन्य अनहोनी की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच में जुट गई है।

SCROLL FOR NEXT