Belur Math  belur math
टॉप न्यूज़

'यह आम लोगों का युद्ध है', बेलूर मठ ने किया मोदी सरकार का समर्थन

बेलूर मठ के महासचिव स्वामी सुबीरानंद महाराज ने दिया संदेश

कोलकाता: देश में युद्ध की स्थिति के बीच बेलूर मठ ने केंद्र सरकार के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। बेलूर मठ के महासचिव स्वामी सुबीरानंद महाराज ने इस मुद्दे पर संदेश देते हुए कहा, 'यह युद्ध सरकार का युद्ध नहीं है। यह आम लोगों का युद्ध है।' उन्होंने कहा, 'आम लोगों को अपने देश और सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए। भारत माता को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश का जवाब भारत माता की संतान होने के नाते जवाबी हमले से दिया जाएगा।'

यह विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस का भारत है

स्वामीजी ने आगे कहा, 'भारत का कल्याण ही सब का कल्याण है। भारत की धूल का एक-एक कण पवित्र है। भारत की संस्कृति युवावस्था का वन है और वृद्धावस्था की वाराणसी। यह विवेकानंद का भारत, रामकृष्ण परमहंस का भारत है।' स्वामीजी ने कहा, 'सभ्यता के प्रारंभ से ही भारत विभिन्न ऋषियों और मुनियों का निवास स्थान रहा है। अगर कोई उस भारत को थोड़ा भी नुकसान पहुंचाएगा तो भारत चुप नहीं बैठेगा और करारा जवाब देगा।' स्वामी सुबीरानंद महाराज ने आगे कहा, 'शास्त्रीय और आध्यात्मिक दृष्टि से प्रतिशोध करना कोई अपराध नहीं है बल्कि, प्रतिशोध न करना ही अपराध है। इसलिए हम भारत सरकार की इस पहल का पूर्ण समर्थन करते हैं।'

SCROLL FOR NEXT