टॉप न्यूज़

5 अगस्त को B.Ed परीक्षा, हर केंद्र पर रहेगी कड़ी निगरानी

209 केंद्रों पर 55 हजार छात्र देंगे बीएड की परीक्षा

Munmun Thakur

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : देशभर में परीक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच पश्चिम बंगाल में बाबासाहेब अंबेडकर एजुकेशन यूनिवर्सिटी का B.Ed फर्स्ट सेमेस्टर का एग्जाम 5 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। हाल ही में हुई औचक जांच (सरप्राइज विजिट) में प्राइवेट कॉलेजों की धांधली सामने आने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कई कॉलेजों में पता पर संस्थान नहीं मिलने और बुनियादी सुविधाओं के अभाव जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते अब परीक्षा व्यवस्था को बेहद पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT